रेस्टोरेन्ट के लिए वास्तु टिप्स / Vastu Tips for Restaurant
रेस्टोरेन्ट के लिए वास्तु टिप्स / restaurant ke liye vastu tips in hindi :-
रेस्टोरेन्ट में दो भाग होते हैं | एक किचन तथा दूसरा डायनिंग हॉल | रेस्टोरेंट के किचन के लिए भी वहीं सावधानियां रखनी चाहिए जो एक घर के किचन के लिए रखी जाती हैं | फर्क सिर्फ इतना होता हैं कि घर का किचन थोड़ा छोटा होता है और रेस्टोरेंट का किचन थोड़ा बड़ा | फिर भी वास्तु के अनुसार निम्न बातों का ध्यान रखना बहुत जरुरी हैं |- सबसे पहले रेस्टोरेन्ट की बनावट और आंतरिक भाग बहुत ही सूंदर और साफ -सुथरा होना चाहिए जो देखने पर एक दम से अट्रैक्टिव लगे | उसकी दीवारों पर सूंदर -सूंदर कलर करने चाहिए | इन पर हल्का लाल ,गुलाबी ,हरा तथा नीले रंग का प्रयोग कर सकते हैं |
- रेस्टोरेन्ट के ईशान कोण में पूजा का स्थान बनाना चाहिए तथा इसको साफ -सुथरा रखना चाहिए | यदि पूजा का स्थान नहीं बनाया गया स्थान पर कोई भी धार्मिक पिक्चर लगा देनी चाहिए |
- ईशान कोण में ही वाश - बेसिन बनवाना चाहिए जिसमें सिर्फ हाथ धोने के लिए प्रयोग किया जाये न कि अन्य कार्यों के लिए | पीने का पानी भी यही रखना चाहिए |
- लोगों के बैठने की व्यवस्था हॉल के पश्चिम भाग में करनी चाहिए | तथा काउंटर आदि पूर्व या दक्षिण भाग में लगाने चाहिए |
- रेस्टोरेंट के दक्षिण -पश्चिम भाग में झूठे बर्तनों के धोने की व्यवस्था करनी चाहिए | साफ बर्तनों को तैयार भोजन के पास तथा अन्य बर्तनों को अलमीरा आदि में रखना चाहिए | तैयार किया हुआ भोजन नार्थ -वैस्ट में रखना चाहिए |
- पूर्व दिशा में सब्जी आदि काटने के लिए प्रयोग किया जाना चाहिए |
- बिजली का सामान आग्नये कोण में रखना चाहिए तथा गैस सिलेंडर ,कोयला ,लकड़ी आदि का भण्डारण दक्षिण या पश्चिम दिशा में करना चाहिए |
- हर -रोज प्रयोग होने वाली वस्तुओं को दक्षिण - पश्चिम भाग में करना चाहिए |
- रेस्टोरेन्ट का किचन आग्नये कोण में ही बनाया जाना चाहिए यदि यहाँ संभव ना हो तो इसको पश्चिम दिशा में भी बनाया जा सकता हैं |
- रसोईघर में बिजली का सामान, चूल्हा, फ्रीज़,ओवन, मिक्सर, इलेक्ट्रिक मशीन आदि आग्नये कोण में ही रखने चाहिए नहीं तो इनमें बार -बार ख़राब होने की सम्भावना बनी रहती हैं |
- एक बात हमेशा ध्यान रखनी चाहिए कि किसी भी रसोई में खाना बनाने वाले का मुँख हमेशा पूर्व दिशा में ही होना चाहिए |
- रेस्टोरेन्ट में सफाई के लिये प्रयोग की जाने वाली वस्तुओं को किसी ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहाँ से वो किसी को दिखाई न दें |
- खाना बनाने वाले रसोइये को अपने सिर को खाना बनाते समय हमेशा ढक कर रखना चाहिए |
- यदि संभव हो तो खाना बनाते समय खाना बनाने वाला मन ही मन "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे " का जाप करता रहता हैं तो खाना बहुत ही स्वादिस्ट तथा अमृत तुल्य बनता हैं |
यदि उपरोक्त बातों को ध्यान में रख कर किसी भी रेस्टोरेन्ट को बनाया जाता है या उसकी व्यवस्था की जाती है तो उसकी सफलता निश्चित हो जाती हैं |
हमारे अन्य ब्लोग्स पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें और जानकारी लेकर अपनी लाइफ को खुशहाल बनाये यहीं हमारी शुभ कामनायें हैं |
https://vastugyanbydk.blogspot.com/
https://earnforbody.blogspot.com/
Post a Comment