घर के लिए स्थान और दिशा कैसे चुने I How we can select place and disha for Home
How we can select place and disha for Home :
घर के लिए स्थान और दिशा कैसे चुने :-
Ghar bnanae se pahle ye vichr kar lena chahiye ki jis sathan per ghar bna rhe hai ya purchase kar rhe hai wo sathan us insan ko mail khata hai ya nhi jiske name wo purchase kar rhe hai.
कई बार कितनी मेहनत से घर बनाने के बाद भी वहाँ रहने वालों को शांति नहीं मिलती उसका यही कारण होता है कि वो स्थान उसके लिए परफेक्ट नहीं हैं | ज्योतिष के स्वरशास्त्र के अनुसार ये कहा गया है कि हर इंसान के लिए हर नगर या मौहल्ला भवन निर्माण के लिए उपयुक्त नहीं होता |
भारत में दो प्रकार के नामों की प्रधानता है :
1. एक वो नाम जो उसके जन्म के समय उसकी राशि के अनुसार रखा गया है - राशिनाम
2. दूसरा नाम वो जिससे घर वाले उसको प्यार से पुकारते हैं - प्रसिद्ध नाम
विवाहे सर्वमांग्लये यात्रादौ गृह गोचरे
जन्मराशे: प्रधानत्वं नामराशिम न चिन्तयेत।
देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायाम व्यवहारके
नामराशे: प्रधानतवं जन्मराशिं न चिन्तयेत।।
अर्थात सभी शुभ कामों में, यात्रा में,गृह गोचर में,जन्मराशि की प्रधानता हैं | इनमे न,नामराशि का विचार न करें | देश, ग्राम ,गृह युद्ध , सेवा, मुकदमा या व्यापार में नामराशि का विचार प्रधान है उसमें जन्मराशि का विचार न करें |
Post a Comment