वास्तुनुसार घर का सामान कहाँ - कहाँ रखें
वास्तुनुसार घर का सामान कहाँ - कहाँ रखें :-
यदि आपने अपना घर वास्तु के अनुसार बनाया हहो तो उसमें रहने पर आपको अपने आप ही आंतरिक ख़ुशी, संतोष, आनंद की अनुभूति होने लगेगी | यदि आपने घर बनाते समय वास्तु का ध्यान नहीं भी रखा हो तो घर के सामान को तो कम से कम वास्तु के अनुसार रखना ही चाहिए | इससे भी आपको वही फायदा होगा | देखो, घर के अंदर बहुत ही सामान होता हैं, कुछ सामान ज्यादा प्रयोग में आता हैं कुछ सामान कम प्रयोग में आता हैं | हर सामान को उसके उचित स्थान पर रखना चाहिए | निम्न बातों को पढ़ कर आप जान सकते हैं कि किस सामान को कौन से स्थान पर रखना चाहिए |
1. बैड या खाट कहाँ रखें :-
बैडरूम के अंदर ही बेड या खाट को रखना चाहिए | बैडरूम की दक्षिण - पश्चिम दिशा में या पूर्व दिशा में बेड को स्थित करना चाहिए | ध्यान रखें सोने वाले का सिर दक्षिण या पूर्व दिशा में रहे तथा पैर उत्तर या पश्चिम दिशा में रखना चाहिए | दक्षिण में पैर रख कर कभी भी नहीं सोना चाहिए ये अशुभ होता हैं |
2. ड्रेसिंग टेबल कहाँ रखें :-
ड्रेसिंग टेबल को घर या कमरे की पूर्व या दक्षिण दिशा में रखना शुभ होता हैं ताकि बैठने वाले का मुँह भी पूर्व या दक्षिण दिशा में रहे | ये अति शुभ होता हैं | उत्तर या पश्चिम दिशा में कभी भी ड्रेसिंग टेबल नहीं रखना चाहिए |
3. रेडियो , टी. वी., वी. सी. आर.,एल. इ. डी. कहाँ रखें :-
ये सभी साधन ज्यादातर ड्रॉईंग रूम या बैठक में रखें जाते हैं, इन सभी साधनों को ड्रॉईंग रूम या घर के आग्नये कोण में रखना चाहिए | इससे ये साधन लम्बे समय तक चलते हैं | तथा इस दिशा में शुभ होते हैं |
4. कूलर और एयर कंडीशनर :-
कोशिश करें कि इन दोनों को घर या रूम के बाहर रखना चाहिए, वैसे तो इनको सुविधानुसार कहीं भी रख सकते हैं परन्तु कोशिश करें कि इनको आग्नये कोण यानि दक्षिण -पश्चिम दिशा में नहीं रखना चाहिए |
5. फ्रीज़ और वाटर कूलर :-
फ्रीज़ यानि रेफ्रिजरेटर तथा कूलर आदि को घर या कमरे की उत्तर - पूर्व दिशा में रख सकते हैं | वैसे इन साधनों को वायव्य कोण में ही रखना चाहिए |
6. पिक्चर या फोटो कहाँ लगायें :-
घर या रूम में धार्मिक या प्राकृतिक दृश्यों वाले फोटोज ही लगाने चाहिए | हनुमान जी की फोटो घर या रूम के दक्षिण दिशा में लगानी चाहिए | गणेश जी की फोटो मैन गेट के ऊपर बाहर की साइड लगानी चाहिए | पहाड़ों की फ़ोटो बेड के सिरहाने के ऊपर वाली दिवार पर लगानी चाहिए | सात घोड़ों की फ़ोटो घर या कमरे की उत्तर वाली दिवार पर लगानी चाहिए | माँ सरस्वती की फोटो बच्चों के रूम में लगानी चाहिए |
7. टूबवैल, कुआँ या हैंडपम्प :-
ये सभी घर के ईशान कोण में ही लगवाने चाहिए तभी शुभ फल देते हैं , इनको किसी अन्य दिशा में नहीं लगवाना चाहिए | टूबवैल या हैंडपम्प को हमेशा उत्तर - पूर्व में ही लगवाना चाहिए किसी अन्य दिशा में नहीं | अगर किसी अन्य दिशा में हो तो उसको बंद करवा देना चाहिए | इसके बारे में और अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें |
8. अलमारी, तिजोरी, पुस्तकें :-
स्टील की अलमारी चन्द्रमा से सम्बंधित होती हैं, इसको दक्षिण या पश्चिम दिशा में रखना शुभ माना जाता हैं | धन रखने की तिजोरी हमेशा दक्षिण दिशा में ही रखना चाहिए जिसका मुँख उत्तर दिशा में खुले | पुस्तक रखने के लिए हमेशा नैरत्य कोण की दिशा ही रखनी चाहिए |
9. प्रैस, हीटर, स्टोव कहाँ रखें :-
इन सभी वस्तुओँ को दक्षिण दिशा में किसी ऊँचे स्थान पर रखना चाहिए |
10. सोफा सेट कहाँ रखें :-
सोफा सेट को ड्रॉईंग रूम में पूर्व दिशा में या दक्षिण दिशा में या ईशान कोण में लगाना शुभ होता हैं |
यदि हम उपरोक्त बातों को ध्यान में रख कर अपने -अपने घर के सामान को उसके उचित स्थान पर रखेंगें तो आपको उसके फायदे अपने -आप ही दिख जायेंगे ये मुझे पूरा विश्वास हैं |
वास्तु की और अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें |
https://vastugyanbydk.blogspot.com/
https://earnforbody.blogspot.com/
Post a Comment