दिल को स्वस्थ कैसे रखें
दिल को स्वस्थ कैसे रखें
जैसा कि आप सभी को पत्ता हैं हमारा ह्रदय कितना कोमल और नाजुक होता हैं | शरीर के खून की हर एक बूँद ह्रदय से होकर गुजरती हैं | जितना स्वस्थ हमारा शरीर होगा उतना ही स्वस्थ हमारा ह्रदय होगा | ये केवल और केवल हमारे ऊपर निर्भर करता हैं कि हमने अपना शरीर स्वस्थ रखना है या बीमारियों से भर कर रखना है |
आज हमारा टॉपिक है दिल को स्वस्थ और तन्दुरस्त कैसे रखें :-
आप पहले अपने ह्रदय को अच्छे से देख लो कि ये बेचारा कितना नाजुक है और हम हैं कि इसके ऊपर पत्ता नहीं किस -किस चीज का प्रेशर डालते रहते है तो आप ही बताओ क्या ये बेचारा सहन कर सकता हैं ? ये भी देखलो कि ये हमारे शरीर में कहाँ पर रहता हैं |
हम चाहें तो उम्र के किसी भी पड़ाव पर अपने दिल को स्वस्थ रखना शुरू कर सकते हैं और अपने आप को दिल से सम्बंधित होने वाली बीमारियों से अपने आप को हैं | हम यहां आपको कुछ छोटे -छोटे और कुछ अति जरुरी उपाये बताएंगे जिनको अपना कर आप अपने दिल को स्वस्थ रख सकते हैं |
दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले आपने खाने - पिने की आदतों को बदलना पड़ेगा या ये कह लीजिये कि अपने खाने -पीने को अपने शरीर के अनुसार करना पड़ेगा |
आप सभी को पत्ता है कि शरीर को अगर स्वस्थ रखना है तो हमें व्यायाम करना पड़ेगा | ये बात हर कोई जनता है परन्तु बात आती हैं कि क्या हर कोई व्यायाम करता हैं। ..नहीं | क्योकि बेचारों के पास अपने शरीर को स्वस्थ रखने के लिए समय ही नहीं हैं | चलो कोई बात नहीं आज उसी का समाधान हम यहां बताएंगे | हम यहां कुछ बातें बता रहें है ये तो आपने करनी ही पड़ेगी अगर व्यायाम नहीं कर सकते और अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते हो तो |
* पैदल चलना :-
जितना ज्यादा आप पैदल चलेंगे उतनी ज्यादा आपकी जिंदगी चलेगी , ये सच्चाई है इस बात को आपने हमेशा याद रखना हैं | कोशिश करें कि सुबह -सुबह कम से 3 किलोमीटर पैदल चला जाये और यदि आस -पास से कुछ भी सामान आदि लेकर आना है तो अपने बाइक - कार को न निकल कर पैदल जाना चाहिए | इससे आपके दो फायदे होंगे एक तो तेल के पैसे बचेंगे और दूसरा आपकी बीमारी पर लगने वाला पैसा बचेगा | पैदल चलने से आपके शरीर से पसीना निकलेगा जो आपकी सेहत को एक दम फिट रखेगा |
* धूम्रपान नहीं करना :-
चाहे कुछ भी हो जाये, आपका कितना ही मन क्यों ना करे पर आपने धूम्रपान नहीं करना हैं , ये बात हमेशा याद रखनी हैं | आपने पत्ता है कि धुँआ हर चीज को काला कर देता हैं फिर ये शरीर के अंदर जायेगा तो क्या -क्या कर सकता है आप जानते हो | अधिक जानकारी के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें |
धूम्रपान दो प्रकार से करते हैं एक तो आप स्वयं करते हो और दूसरा कोई और करता है उसका धुँआ आपके शरीर में जाता हैं | दूसरे वाला बहुत ही खतरनाक माना गया हैं | यू एस सर्जन जनरल की रिपोर्ट के अनुसार दूसरे टाइप के धूम्रपान से 30 प्रतिशत ज्यादा खतरा होता है दिल की बीमारी फैलने का |
* स्वस्थ आहार लें :-
कोशिश करें कि तेलीय पदार्थ बिल्कुल भी न लें और फ़ास्ट - फ़ूड से तो अभी से दूरी बना लें | क्योंकि फ़ास्ट -फ़ूड बहुत खतरनाक होता हैं ये बहुत सारी बीमारियों की जड़ होता हैं |जितना सादा भोजन आप करोगे उतना ही ज्यादा आपका शरीर स्वस्थ होगा | अपने भोजन में कच्ची सब्जियों और फल का प्रयोग करें |
* मीट / मांस का सेवन बिल्कुल नहीं :-
हम यहां आपको एक बात बताना चाहते हैं कि आप किसी दूसरे जीव को मारकर और उसको खा कर अपने आप को कैसे स्वस्थ रख सकते हो | आप सोचो जिस भी जीव को आप खा रहे हो वह जीव क्या खाता है क्या पीता है इसका आपको कुछ नहीं पता होता और फिर उसी जीव को आप खाते हो , ये बीमारी नहीं लगायेगा तो और क्या करेगा |
Post a Comment