सोमवार, 22 अप्रैल 2019

घर में रसोईघर / किचन कहाँ और कैसे बनाना चाहिए / kitchen kis disha mein hona chahiye

घर में रसोईघर कहाँ और कैसे बनाना चाहिए :-


हर इंसान अपनी लाइफ में कम से कम एक घर अपने सपनों का बनाना चाहता हैं जहां उसको शान्ति और सुकून मिले |हर घर में रसोईघर का बहुत ही अधिक महत्व होता हैं और यदि रसोईघर सही ढंग से ना हो तो उस घर में लड़ाई, अशांति ,गरीबी, बीमारियां अपना घर बना लेती हैं |  इसको बनाते हुए निम्न बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए |

हमारे और ब्लोग्स पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें |


http://www.vastugyanbydk.blogspot.com


कहाँ बनाये  :-




1. किचन हमेशा आग्नेय कोण में होना चाहिए , ये घर की दक्षिण - पूर्व  दिशा में होता हैं | ये दिशा रसोईघर के लिए सर्वोत्तम मानी गयी हैं | 
2 .अगर यहाँ ना बना सके तो नॉर्थ - वेस्ट में भी बना सकते हैं | आग्नेय कोण आग का प्रतीक होता हैं और रसोईघर आग से सम्बंधित होती हैं | यदि अग्नि आग्नेय कोण में हो तो वहाँ रहने वाले कभी भी बीमार नहीं होते | 


क्या शुभ होता हैं :- 



1. ध्यान रखें खाना बनाते हुए गृहणी का मुख हमेशा पूर्व दिशा में होना चाहिए | 
2. रसोई में नार्थ - वेस्ट दिशा में भारी सामान जैसे फ्रीज़, बिजली के उपकरण, बर्तन और आटा, चावल, दाल आदि रसोई के साउथ - वेस्ट में रखें |  
3. रसोई में हमेशा गुड़ ( Jaggery ) रखना शुभ होता हैं इससे सुख - शांति आती हैं | 
4. सिंक को नार्थ - ईस्ट दिशा में रखना चाहिए और ये चूल्हे से दूर होना चाहिए | 
5. रसोई के नार्थ या ईस्ट दिशा में स्लैब और विंडो होनी चाहिए और उसी के ऊपर एग्जॉस्ट फैन लगाना चाहिए |
6. रसोई घर के प्लेटफार्म पर लाल रंग का पत्थर लगा होना चाहिए , काले और हरे रंग का नहीं होना चाहिए | 
7. अगर आप डस्टबिन रखना चाहते हैं तो उसको हमेशा नार्थ - वेस्ट दिशा में रखना चाहिए |  


क्या अशुभ होता हैं :- 



1. रसोई में कभी भी टूटे - फूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए | ऐसा करने से घर में अशांति आती हैं |  
2. नमक और हल्दी कभी भी एक साथ नहीं रखने चाहिए और एक और खास बात रसोई घर में कभी भी रोना नहीं चाहिए ऐसा करने से घर में बीमारियां बढ़ जाती हैं | 
3. चूल्हे को नार्थ दिशा में और दिवार के साथ कभी भी नहीं रखना चाहिए | 


दोष निवारण :- 

रसोई घर के बाहर हरे रंग का गणपति लगाना शुभ माना जाता हैं | एक और उपाए आप कर सकते हैं - रसोई की पूर्व दिशा में तांबे की कटोरी में नमक की डली डालकर रख दें  इससे वास्तु दोष दूर हो जाता हैं | 
यदि आपकी रसोई में चीटियां ज्यादा हो गयी है तो ये धन के व्यय की तरफ इशारा करती हैं ,  चीटियों के मार्ग में छोटे छोटे कपूर के टुकड़े डाल देने से अद्भुत लाभ होता हैं | 

हमारे और ब्लोग्स पढ़ने के लिए निम्न लिंक पर क्लिक करें |


http://www.vastugyanbydk.blogspot.com




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें